सागर - कलेक्टर श्री संदीप जी आर की अध्यक्षता में गठित जिला समिति द्वारा शेष मदिरा दुकानों के ई-टेंडरों को 9 अप्रैल 2026 को दोपहर 3.05 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष, सागर में खोला जाएगा। सहायक आयुक्त आबकारी ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए कम्पोजिट मदिरा दुकानों के निष्पादन की प्रक्रिया अंतर्गत जिले में शेष रही मदिरा दुकानों के आवंटन हेतु ई-टेंडर की कार्यवाही जारी है। पूर्व में ई-टेंडर के 15वें चरण की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, जिसके पश्चात जिले में 05 एकल मदिरा दुकानें शेष रह गई हैं। इन शेष दुकानों के निष्पादन के लिए अब 16वें चरण के अंतर्गत पृथक-पृथक ई-टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।