बंडा, शाहगढ़ विकासखंड में नशामुक्ति जन जागरूकता अभियान संचालित, दिलाई शपथ । इतनी मौतों के बाद भी सरकार शराब बंदी नहीं कर पा रही है???????



 सागर - सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बंडा एवं शाहगढ़ विकासखंड में नशामुक्ति जन जागरूकता अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत रैली निकाली गई, पोस्टर के माध्यम से जागरूक किया गया और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया। इस दौरान ग्रामीणों को नशामुक्त जीवन अपनाने की शपथ भी दिलाई गई।
अभियान का आयोजन ग्राम पंचायत मगरा, ग्राम पुरासहगढ़, ग्राम खटोरा कला दलपतपुर, ग्राम नेगुवां तहसील शाहगढ़, ग्राम पंचायत पलकाटोड़ एवं ग्राम पंचायत हिरपुर में किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post