सागर - इंजीनियर फोरम सागर द्वारा मंगलवार को मकरोनिया स्थित एक होटल में इंजीनियर्स डे समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ इंजीनियरों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, गणेश पूजन एवं भारत के महान अभियंता भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया जी के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजी. प्रकाश चौबे जी एवं इंजी. राजेंद्र सिलाकारी जी ने की। इस अवसर पर इंजी. अवधेश पांडे जी ने सर एम. विश्वेश्वरैया के जीवन, व्यक्तित्व एवं देश के निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का मंच संचालन इंजी. संजीव चौरसिया जी एवं इंजी. विवेक श्रीवास्तव जी ने किया। वहीं इंजी. अंकित नामदेव जी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए समारोह में उपस्थित सभी इंजीनियरों का स्वागत किया।
प्रासुक सांघेलिया बने इंजीनियर फोरम सागर के अध्यक्ष ।
समारोह के दौरान इंजी. प्रासुक सांघेलिया जी को इंजीनियर फोरम सागर का नया अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित सभी इंजीनियरों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष इंजी. प्रासुक सांघेलिया ने इंजीनियर फोरम को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा इंजीनियरों के हित में सभी सदस्यों के साथ मिलकर कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर इंजी. अंकित नामदेव ने भी संबोधित करते हुए इंजीनियरों की भूमिका एवं संगठन की सक्रियता पर विचार रखे।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में इंजी महेंद्र यादव जी इंजी जितेंद्र तिवारी जी एवं इंजी कमल सोनी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे एवं कल्पधाम ग्रुप के डायरेक्टर पुरुषोत्तम चौरसिया जी सारांश गौतम एवं कैलाश चौरसिया लंबरदार बिल्डर से इंजी विजय कुशवाहा उपस्थित रहे।
इंजी. राजेश मिश्रा, इंजी. संजीव जैन, इंजी. राजीव चौरसिया, इंजी. राजेश शर्मा, इंजी. राजेश सोनी, इंजी. राजकुमार नामदेव, इंजी. राहुल चौबे, इंजी. अमन जैन, इंजी. सजल सराफ, इंजी. आशीष साहू, इंजी. अंकुर नायक सहित बड़ी संख्या में इंजीनियर उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान इंजीनियर्स डे के महत्व पर चर्चा करते हुए उपस्थित इंजीनियरों ने समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी तकनीकी दक्षता, ज्ञान एवं जिम्मेदारी के साथ योगदान देने का संकल्प लिया।
इंजीनियर फोरम सागर का यह आयोजन इंजीनियर समुदाय की एकजुटता, तकनीकी क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में रहा।