खुरई महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन 5 से 7 अप्रैल तक ।किला परिसर में तीन दिवसीय डोहेला महोत्सव, बॉलीवुड कलाकार देंगे प्रस्तुतियां ।




सागर - जिले के खुरई में तीन दिवसीय खुरई महोत्सव 2026 डोहेला महोत्सव का आयोजन 5, 6 एवं 7 अप्रैल को किला परिसर मैदान में किया जाएगा। नगर पालिका परिषद खुरई द्वारा आयोजित इस महोत्सव में सांस्कृतिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आकर्षक संगम देखने को मिलेगा।
महोत्सव के दौरान बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक कलाकार अपनी शानदार प्रस्तुतियां देंगे। 5 अप्रैल को सुप्रसिद्ध गायक श्री कैलाश खेर, 6 अप्रैल को बॉलीवुड सिंगर अकासा सिंह एवं 7 अप्रैल को नीरज श्रीधर अपनी प्रस्तुति से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नन्ही बाई अहिरवार एवं उपाध्यक्ष श्री राहुल चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों की विशेष उपस्थिति रहेगी। महोत्सव को खुरई विधानसभा क्षेत्र के गौरव के रूप में देखा जा रहा है, जो अब प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है।
आयोजकों ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से इस भव्य आयोजन में शामिल होकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।






Post a Comment

Previous Post Next Post