संभागीय जिला कुशवाहा क्षत्रिय महासभा ने मनाया चैत्र नव वर्ष मिलन समारोह मैएड. अर्जुन पटेल को भाजपा जिला मंत्री बनने पर कुशवाहा समाज ने किया सम्मान।


 सागर - नरयावली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरारू स्थित प्रसिद्ध काली माता मंदिर परिसर में संभागीय जिला कुशवाहा क्षत्रिय महासभा सागर द्वारा चैत्र नव वर्ष मिलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह  का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में समाज के प्रतिभावान समाजसेवियों एवं वरिष्ठजनों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष डॉ. वीरसिंह कुशवाहा सहित अन्य वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए एकजुटता और सामाजिक सुधार पर जोर दिया उन्होंने विशेष रूप से मृत्युभोज जैसी परंपराओं को समाप्त करने का आह्वान किया और समाज के लोगों से शिक्षा, संगठन और जागरूकता के माध्यम से आगे बढ़ने की अपील की।
कार्यक्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में समाज के सभी लोग अपनी पहचान के रूप में “कुशवाहा” उपनाम का उपयोग करें, जिससे समाज में एकरूपता का संदेश जाए ।
इस अवसर पर एड. अर्जुन पटेल को भाजपा जिला मंत्री बनाएं जाने समाज की तरफ से उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया ।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष केशव प्रसाद कुशवाहा, डॉ. प्रकाश कुशवाहा, अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष चौधरी पी डी पटेल, कुशवाहा महापंचायत के अध्यक्ष चौधरी जयराम पटेल, कुशवाहा समाज संगठन सागर के अध्यक्ष एडवोकेट के सी पटेल, मोहन कुशवाहा,डॉ लखन पटेल, बरोदिया नोनागिर की नगर पंचायत अध्यक्ष चुन्नीलाल कुशवाहा, मेवालाल कुशवाहा, डॉ उमाशंकर पटेल, शिवदीन पटेल, डॉ भरत पटेल ,एड.माधव पटेल,भरत पटेल, भागचंद कुशवाहा, नरेंद्र पटेल, नारायण पटेल , अनंतराम पटेल,राजू ठेकेदार, रूपचंद लंबरदार, डॉक्टर नेमीचंद पटेल, शिवराज पटेल सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी भाईचारे और सौहार्द के संदेश के साथ सफलता पूर्वक किया गया।
कार्यक्रम का संचालन प्रमोद पटेल ने किया एवं महाभारत डॉक्टर प्रकाश पटेल ने माना ।

Post a Comment

Previous Post Next Post