सागर - जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत स्व-गणना (Self-Enumeration) प्रक्रिया को लेकर मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग ने आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। राज्य में मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 30 मई 2026 तक संपादित किया जाएगा। भारत सरकार गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत स्व-गणना के लिए SELF-ENUMERATION PORTAL (https://se.census.gov.in ) प्रारंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से नागरिक स्वयं अपनी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। निर्देशानुसार, स्व-गणना की प्रस्तावित अवधि 16 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई है। इसके बाद 1 मई से 30 मई 2026 तक प्रगणकों द्वारा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जाएगा।