विश्व नमोकार दिवस के अवसर पर जैन इंजीनियर सोसाइटी, सागर द्वारा आज प्रातः 8:00 बजे से 9:36 बजे तक अखंड णमोकार मंत्र का सामूहिक पाठ श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ किया गया। यह आयोजन जीतो संस्था के आवाहन पर संपन्न हुआ।


 सागर - कार्यक्रम का आयोजन श्री 1008 चंद्र प्रभु जिनालय, मंगलगिरी अतिशय क्षेत्र में किया गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर मंत्रोच्चार में सहभागिता की। इस अवसर पर जेसीआई सागर, मंगलगिरी ट्रस्ट कमेटी सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के संयोजक JTR इंजी विशेष सिंघई रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन का सफलतापूर्वक संचालन किया। अंत में श्री सुरेश सांधेलिया द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंजी प्रासुक सांधेलिया,वर्धमान मलैया,अमन जैन,संदर्भ जैन,सारांश जैन,सजल,रॉबिन,अविरल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा एवं भक्ति से परिपूर्ण रहा, जिससे उपस्थित सभी जनों को आत्मिक शांति एवं सकारात्मकता का अनुभव हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post