सागर - मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा 3 मई 2026 को प्रस्तावित है। उक्त यात्रा हेतु जिले से कुल 262 यात्रियों का कोटा निर्धारित किया गया है।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आगामी तीर्थ यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु आयुक्त नगर निगम, अधिशासी अधिकारी छावनी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समस्त, मुख्य नगर पालिका/नगर परिषद अधिकारी समस्त को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने अपने क्षेत्र के यात्रियों के आवेदन फॉर्म जमा करावे और ऑनलाइन फीड कर 25 अप्रैल को ही कलेक्टर कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करें। ऑनलाइन आवेदन फीड करने हेतु शीघ्र ही यूजर आईडी उपलब्ध कराई जावेगी।