आबकारी द्वारा अवैध अहातों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी ।




 सागर - पिछले 10 दिनों में आबकारी सागर द्वारा गोपालगंज, कटरा, गुजराती बाजार, स्टेशन रोड, गऊघाट, वल्लभनगर, राजीवनगर वार्ड, तिली, मधुकरशाह वार्ड, सिविल लाइन, मकरोनिया, धर्मश्री, खुरई, बीना, बंडा, देवरी एवं रेहली क्षेत्र की मदिरा दुकानों एवं आसपास संचालित अवैध अहातों के विरुद्ध सघन अभियान चलाते हुए विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई।

इस दौरान अवैध रूप से संचालित अहातों के विरुद्ध धारा 36(A) के अंतर्गत कुल 22 प्रकरण कायम किए गए।

आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा पान, अवैध अहातों के संचालन एवं नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। विभाग द्वारा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post