आयुष विभाग द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित आयुष अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में शुक्रवार को शासकीय होम्यो/यूनानी क्रमांक-1 औषधालय तिली परिसर सागर द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-71 तिलकगंज वार्ड में निशुल्क आयुष होम्यो एवं यूनानी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया


 सागर -संचालनालय आयुष विभाग मध्यप्रदेश शासन भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में शुक्रवार को शासकीय होम्यो/यूनानी क्रमांक-1 औषधालय तिली परिसर सागर द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-71 तिलकगंज वार्ड में निशुल्क आयुष होम्यो एवं यूनानी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में वार्डवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क औषधियां वितरित की गईं।

शिविर के दौरान बच्चों को योग अभ्यास कराया गया तथा योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही गर्मी एवं लू से बचाव के संबंध में जागरूक करते हुए होम्योपैथिक औषधि ग्लोनोइनम-30 का वितरण भी किया गया।
इसी क्रम में आयुष विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-87 ग्राम अमोदा में भी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों को आगामी “विश्व योग दिवस” के अंतर्गत 100 दिवस काउंटडाउन अभियान की जानकारी देकर योग अपनाने के लिए प्रेरित किया गया तथा योगाभ्यास कराया गया।
कार्यक्रम में “100 दिवस टीबी मुक्ति भारत अभियान” एवं निक्षय अभियान के अंतर्गत टीबी रोग के लक्षण, बचाव एवं आयुष औषधियों के उपयोग संबंधी जानकारी भी दी गई। ग्राम अमोदा में आयोजित शिविर में 61 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post