बसंत विहार कॉलोनी शिवाजी वार्ड में सभी नालियां क्षतिपूर्ण हो गई हैं। नगर निगम एवं वार्ड पार्षद के कारण अपेक्षाओं का शिकार हो रहा है।

 सागर - शिवाजी वार्ड में नालियों की स्थिति इतनी खराब हो गई है। उसमें से पानी निकलता ही नहीं है।
सभी नाली क्षतिग्रस्तह  हो गई है। जिससे बरसात में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो जाती है।सभी कॉलोनीयों मे बरसात मैं पानी का निकाश बंद हो जाता है। 
अब स्थिति यह है। निगम में सूचना देने के बाद वार्ड पार्षद पार्षद से  शिकायत करने के बाद भी नाली निर्माण नहीं किया जा रहा है। जिससे कॉलोनोवाशी वार्ड वासी सभी परेशान है। 
विश्वविद्यालय का पानी, एमआईजी का पानी, यहीं से होकर निकलता है। बसंत विहार कालोनी मैं 5 साल से यह स्थिति बनी हुई है।  निगम कमिश्नर एवं वार्ड पार्षद का कहना है कि निगम मैं इस के लिए आवंटन नहीं है। 
 पर निगम के पास उसे चीज का आवंटन है जिस नाली से पानी का निकास नहीं होता है। उसको बनाया जा रहा है। परंतु कॉलोनी की नाली बनाने के लिए आवंटन नहीं है। 
इससे यह साबित होता है कि निगम  की कार्य प्रणाली एवं पार्षद की कर्यप्रणाली बाढ़ वासियों के लिए पूर्णता सही नहीं है। 
वसंत विहार कॉलोनी मै सिद्धेश्वर महादेव पार्क है जिसमें बरसात मैं नाली का पानी भर जाता है। 
जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन करने में दिक्कत आती है।
वार्ड वासियों ने 181पर इसकी शिकायत भी की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post