सागर - जिला मुख्यालय पर 15 खेलो यथा- बास्केटबाल, व्हालीबाल, कबड्डी, एथलेटिक्स, मलखम्ब, हाकी, लान टेनिस, टेबिल-टेनिस, खो-खो,बैडमिंटन, ताईक्वांडो, कूडो, कुश्ती, फुटबाल तथा योगा तथा विकास खण्ड मुख्यालय पर 02 खेलों में 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज सायं:06ः00बजे खेल परिसर सागर में किया गया।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती का पूजन किया गया एवं पुष्प् गुच्छ अर्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। तत्पष्चात अतिथियों श्री राजकुमार खत्री आयुक्त नगर पालिक निगम जिला सागर,श्री संजीव उईके अति.पुलिस अधीक्षक,सागर, श्री रजत सोनी डिप्टी कलेक्टर जिला सागर,श्री डी.एस.यादव संयुक्त संचालक सामाजिक न्याय विभाग सागर,कैप्टन यू.पी.एस.भदौरिया(नौसेना)सेवा निवृत्त जिला सैनिक कल्यााण अधिकारी सागर,वरिष्ठ एड.श्री वीनू राणा जी,का जिला खेल अधिकारी श्री प्रदीप अबिद्रा द्वारा पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
जिला खेल ओर युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रदीप अविद्रा द्वारा विभाग की महत्वपूर्ण योजना आरोह-2026 ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर की जानकारी सभी अतिथियों एवं खिलाड़ियो को दी गई और बताया गया कि ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से 8 वर्ष से 19 वर्ष तक की आयु वर्ग के खिलाड़ियो को एक मंच प्रदान करना तथा खेलो से जोड़कर प्रतिभावान खिलाड़ियो को आगे लाना एवं उनको एक सही दिशा दिखाना है, जिससे कि शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ी अपना श्रेष्ठ प्रदर्षन कर सके।
तत्पष्चात मलखम्ब प्रषिक्ष केन्द्र के मलखम्ब खिलाड़ियों ने मलखम्ब प्रषिक्षक श्री श्यामलाल पाल के मार्गदर्षन में अपना अदभुत प्रदर्षन किया। और अन्य खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों को अपने प्रदर्षन से अचंभित कर जोरदार ताली बजाने पर विवष कर दिया।
कार्यक्रम के आगे अपने उद्बोधन में माननीय श्री संजीव उईके अति.पुलिस अधीक्षक,सागर द्वारा खेलों के महत्व को बताया एवं खेलों में भविष्य उज्जवल है अतः खेलों से जुड़े रहे, इसके पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजकुमार खत्री आयुक्त नगर पालिक निगम जिला सागर,द्वारा कहा गया है जो व्यक्ति मैदान में आ सकता है वह मेरी नजर में धरती के स्वर्ग में है आज डिजिटल युग में इंडोर व्यस्तता बहुत है, मैदान में आने के बाद बच्चे अनुषासन के साथ बहुत सी गतिविधियाॅ सीखते है आज हमने यहा मखलम्ब का खेल देखा जो नन्हे बच्चे ने प्रदर्षित किया अद्भुत संतुलन और अनुषासन का संयम का यह प्रेरणादायी प्रदर्षन था। आप सभी इस समर कैम्प का आनंद ले और नई-नई गतिविधियाॅ सीखे और अपना विकास करें। वर्तमान में स्वच्छता सर्वेक्षण चल रहा है। स्वच्छता का बड़ा महत्व है जीवन में इस लिऐ सभी अपने घरों के आस-पास स्वच्छता बनाये।
कार्यक्रम मे सभी 15 खेलो के प्रषिक्षको को प्रतिकात्मक रूप से खेल सामग्री का अतिथियों द्वारा वितरण किया गया। अंत में सभी अतिथियों को जिला खेल ओर युवा कल्याण अधिकारी श्री प्रदीप अविद्रा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किये गयें।
उक्त कार्यक्रम में श्री नर वहादुर सिंह, प्रेमनेती राय, सीमा चक्रवर्ती, मंगल सिंह यादव, संगीता सिंह, श्यामलाल पाल, उमेश चंद्र मोर्य,श्री नरेन्द्र सोनी, नफीष खान, नरेन्द्र सोनी, राम सिंह, शैलेन्द्र यादव, वंदना तिवारी, मेघा भोजक,विषाल तोमर, जयंत संसिया, महेन्द सिंह राजपूत, चंदन मोरे, अंजली सिंह ठाकुर, रंजीत बैन, विवेक सेन, मिथलेश यादव, रामवावू विश्वकर्मा, हेमन्त प्रजापति,वृजेन्द्र कोरी एवं बड़ी संख्या में अभिभावक एंव खेल प्रेमी उपस्थित रहे। मंच संचालन मंगल सिंह यादव एथलेटिक्स प्रषिक्षक द्वारा किया गया।