जनसुनवाई में हुई 215 आवेदनों पर कार्यवाही ।


 सागर - कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में आज 215 आम लोगों की समस्याओं को सुना गया और अधिकारियों को तत्परता से आमजन की समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में  अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, सिटी मजिस्ट्रेट श्री गगन विसेन, डिप्टी कलेक्टर श्री विजय डेहरिया, श्री रजत सोनी, तहसीलदार श्री राहुल गौड, श्री संदीप तिवारी  सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी कड़ी में आज कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई हुई।

Post a Comment

Previous Post Next Post