सागर में जैन इंजीनियर्स सोसाइटी द्वारा 'जीतो जॉब फेयर 3.0' का सफल आयोजन संपन्न हुआ।


सागर- जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (JITO) के देशव्यापी अभियान के तहत 'जीतो जॉब्स 3.0' मेगा जॉब फेयर का भव्य आयोजन 23 मई को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जैन इंजीनियर्स सोसाइटी, सागर के तत्वावधान में आयोजित इस मेले का उद्देश्य बुंदेलखंड के युवाओं और उद्योग जगत को एक साझा मंच प्रदान करना रहा।  यह आयोजन जैन इंजीनियर्स सोसाइटी के नमकमंडी स्थित कार्यालय में सम्पन्न हुआ।
मेले में शहर के सैकड़ों तकनीकी व गैर-तकनीकी युवाओं ने भाग लेकर रोजगार अवसरों व जीतो फाउंडेशन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली। कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्ज्वलन एवं चित्र अनावरण किया गया इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री संतोष जैन बीटीआईआरटी ,श्री सौरभ जैन बूँद ,श्री संजीव दिवाकर ,श्री सत्येंद्र जैन शामिल हुए।एवं जैन इंजीनियर्स सोसाइटी से अमन जैन,सजल सराफ,विशेष सिंघई,अविरल जौहरी, रॉबिन जैन,दीपांशु जैन,वर्धमान मलैया,अंशुल जैन,शुभम जैन आदि शामिल हुए। अंत प्रासुक सांधेलिया ने सभी अतिथियों एवं सहयोगियों का सहृदय आभार व्यक्त किया।  

Post a Comment

Previous Post Next Post