कलेक्टर के निर्देश पर अवैध खनन पर बड़ी कार्यवाहीबीना तहसील में पोकलेन मशीन और दो डम्पर जप्त किये गये।



 सागर - कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देश पर बीना तहसील के हड़कल जैन क्षेत्र में खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध उत्खनन के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान मिट्टी मुरुम का अवैध खनन करते हुए सड़क निर्माण कंपनी की एक पोकलेन मशीन तथा दो डम्पर मौके पर जप्त किए गए। जप्त पोकलेन मशीन को मशीन ऑपरेटर की सुपुर्दगी में दिया गया है, जबकि दोनों डम्पर थाना बहन की कंजिया चौकी की अभिरक्षा में रखे गए हैं। 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त प्रकरण को नियमानुसार सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। 

Post a Comment

Previous Post Next Post