सागर - जिले के नागरिकों को बिजली बिल से राहत दिलाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाने की अपील की गई है। इस योजना के तहत मार्च 2027 से पहले घर की छत पर रूफटॉप सोलर लगवाने पर केंद्र सरकार द्वारा अनुदान दिया जा रहा है।
योजना से अब तक देशभर में 1 लाख से ज्यादा उपभोक्ता लाभान्वित हो चुके हैं और हजारों परिवारों का बिजली बिल शून्य हो गया है।
योजना के प्रमुख लाभ:
3 किलोवॉट तक के संयंत्र पर 78,000 रुपये तक की सब्सिडी
5.75 प्रतिशत ब्याज दर से ऋण सुविधा उपलब्ध
25 वर्षों तक अपनी छत पर बिजली का उत्पादन करें
100 प्रतिशत ऑनलाइन और पारदर्शी आवेदन प्रक्रिया
बिजली बिल में भारी कमी की गारंटी
आवेदन प्रक्रिया:
हितग्राही http://pmsuryaghar.gov.in पोर्टल पर लॉगिन कर आज ही रजिस्टर करें। अधिक जानकारी के लिए PMSG WhatsApp Chatbot जुड़ें या म.प्र. ऊर्जा विकास निगम से संपर्क करें।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। सोलर प्लांट केवल भारत सरकार के पंजीकृत सोलर वेंडर से ही लगवाएं।