सागर - जिला सागर की नवागत कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल जी का नोटरी पब्लिक संघ सागर द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष नोटरी श्री राजेंद्र दुबे एडवोकेट, नोटरी श्री लखन लाल राठौर, सचिव नोटरी श्री शिवदयाल बड़ोनिया एडवोकेट, सह-सचिव नोटरी अर्जुन पटेल एडवोकेट, श्री राजेश त्रिवेदी एडवोकेट एवं आशीष बबलू जैन उपस्थित रहे।
सभी ने कलेक्टर महोदया को नवीन कार्यभार हेतु शुभकामनाएं प्रेषित कीं।