महिला एवं बाल विकास सागर ग्रामीण-02 में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु अनंतिम चयन सूची जारी ।




 सागर - महिला एवं बाल विकास परियोजना सागर ग्रामीण-02 अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 4 पद एवं सहायिका के 8 पद रिक्त होने पर एमपी ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों के परीक्षण उपरांत चयन प्रक्रिया प्रारंभ की गई। इसी क्रम में बिंदवास वार्ड क्रमांक 12, नगर परिषद सुरखी में कार्यकर्ता पद के लिए एसडीएम सागर की अध्यक्षता में खंड स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एमपी ऑनलाइन से प्राप्त आवेदनों का परीक्षण एवं अवलोकन कर पात्र आवेदिकाओं का अनंतिम चयन 30 अप्रैल 2026 को किया गया। जारी अनंतिम चयन सूची पर यदि किसी आवेदिका को आपत्ति हो, तो वे आगामी 7 दिवस के भीतर ऑनलाइन चयन पोर्टल के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज करा सकती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post