सागर - सागर पश्चिम मध्य रेल सागर में फ्लाइंग स्क्वायड में पदस्थ उप मुख्य टिकट निरीक्षक संजय जैन को प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अवार्ड मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में वरि. मंडल वाणिज्य प्रबंधक जी के कर कमलों से नगद राशि 1000 रुपए एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि फ्लाइंग स्क्वाड में उप मुख्य टिकट निरीक्षक के रूप में निष्ठा ईमानदारी से कार्य करते हुए संजय जैन ने वर्ष 2025- 26 वित्तीय वर्ष में 59.43 लाख रुपए की आय अर्जित की। आपकी इस उपलब्धि पर एवं सम्मान प्राप्ति पर विभागीय अधिकारियों, परिजनों, मित्रों ने बधाइयां प्रेषित करते हुए कहा कि संजय जैन अपनी योग्यता निष्ठा ईमानदारी से आगे और भी प्रशस्तियां प्राप्त करेंगे।
पश्चिम मध्य रेल सागर में पदस्थ संजय जैन उत्कृष्ट सेवा हेतु सम्मानित ।
by Editor-In-Chief - Manoj Dubey
-
0