सागर- बालक हिल व्यू स्थित अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद, मरुदेवी संभाग, सद्भावना शाखा की मासिक बैठक शाखा सचिव डाली चौधरी जी के निवास पर संपन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम कुंडलपुर के बड़े बाबा एवं आचार्य श्री के चित्र का अनावरण विशिष्ट पदाधिकारी सुषमा चौधरी व संभागीय अध्यक्ष शिवानी सिंघई ने किया। दीप प्रज्वलन शाखा संरक्षक प्रोफेसर रश्मि जैन, शाखा अध्यक्ष रश्मि- आलोक जैन, सचिव डाली चौधरी, कोषाध्यक्ष अमिता जैन ने किया। मंगलाचरण श्रीमती दीपिका पडवार, मयंका जैन एवं प्रियंका जैन ने किया। इसके उपरांत विधिवत बैठक प्रारंभ करते हुए विशिष्ट अतिथिगण ने शाखा अध्यक्ष श्रीमती रश्मि जैन सहित समस्त पदाधिकारीगण, सदस्यगण से चर्चा- विमर्श उपरांत कार्यकारिणी गठन करते हुए विभिन्न विभाग प्रभारी बनाए। जिसमें सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती कामिनी शाह, श्रीमती प्रियंका जैन, धार्मिक प्रभारी श्रीमती मनीषा जैन, श्रीमती दीप्ति संघी ,शुभकामना प्रभारी श्रीमती अनीता सुधांशु जैन, श्रीमती समता विकास जैन, फोटो वीडियो प्रभारी श्रीमती मयंका जैन ,श्रीमती सिमी मोदी को नियुक्त करते हुए बधाइयां प्रेषित की गईं। इसके उपरांत सभी ने धार्मिक गेम खेला, जिसमें प्रथम स्थान पर संगीता पड़वार, द्वितीय स्थान पर शिवानी सिंघई , तृतीय स्थान पर रश्मि पडवार रहीं। गेम के उपरांत सामूहिक स्वल्पाहार सभी ने ग्रहण किया ।कार्यक्रम की समापन बेला में सद्भावना शाखा सचिव श्रीमती डाली चौधरी ने सभी नवनियुक्त प्रभारियों को बधाइयां प्रेषित कीं एवं आमंत्रित अतिथिगण के साथ-साथ समस्त पदाधिकारीगण सदस्यगण को धन्यवाद ज्ञापित किया।
अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद, सद्भावना शाखा की मासिक बैठक संपन्न।
by Editor-In-Chief - Manoj Dubey
-
0