सागर - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्रीमती प्रतिभा पाल द्वारा ग्रीष्मकाल में संभावित पेयजल संकट को दृष्टिगत रखते हुए जिले की रहली एवं गढ़ाकोटा तहसील में आगामी ग्रीष्मकाल के समाप्त होने तक जल का भण्डार सुरक्षित बनाये रखने हेतु ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट रोकने के लिएअवैध सिंचाई पर प्रतिबंध लगाया है।
रहली एवं गढ़ाकोटा में आगामी ग्रीष्मकाल में जल संकट की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए रहली में फिल्टर प्लांट से एवं गढाकोटा में मोठारडेम से नदी के किनारे दोनो तरफ 05 कि.मी. ऊपर तक अवैध सिंचाई के कारण नदी का जल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। आगामी ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट की समस्या को दृष्टिगत रखते हुये अवैध सिंचाई के कारण निकट भविष्य (ग्रीष्मकाल) में रहली एवं गढाकोटा में जल संकट की स्थिति उत्पन्न होना संभावित है।
ग्रीष्मकाल में भावी पेयजल संकट को दृष्टिगत रखते हुए मध्यप्रदेश पेयजल परीरक्षण अधिनियम 1986 तथा संशोधित अधिनियम 2002 के प्रावधानों के तहत रहली में फिल्टर प्लांट से एवं गढ़ाकोटा में मोठारडेम से सुनार नदी के किनारे दोनो तरफ 05 कि.मी. ऊपर तक सुनार नदी से पानी के अन्य उपयोग (पेयजल से भिन्न) पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई है। उपरोक्त आदेश का उल्लंघन किये जाने पर उक्त अधिनियम की धारा 9 के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश जारी होने तक लागू रहेगा।
01/1391/2026 फ़ोटो E
जनगणना 2027 हेतु सागर जिले में कंट्रोल रूम स्थापित, कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित
सागर 01 मई 2026
शासन के निर्देशानुसार जनगणना 2027 के कार्यों के सुचारू संचालन के लिए कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार जिला कार्यालय सागर में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। भारत सरकार के जनगणना अधिनियम 1948 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आगामी आदेश तक कंट्रोल रूम में ड्यूटी हेतु नियुक्त किया गया है। कंट्रोल रूम का संचालन प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से सायं 6:00 बजे तक किया जाएगा। कंट्रोल रूम का दूरभाष नंबर 07582-223045 निर्धारित किया गया है तथा इसके प्रभारी के रूप में श्री अखिलेश मिश्रा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जारी आदेश के अनुसार विभिन्न अधिकारियों को सागर नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों सहित रहली, बंडा, देवरी, शाहगढ़, बीना, गढ़ाकोटा, केसली आदि क्षेत्रों के लिए चार्ज सौंपा गया है। संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जनगणना कार्यों की निगरानी एवं समन्वय सुनिश्चित करेंगे। कंट्रोल रूम प्रभारी द्वारा प्रतिदिन कार्यों की प्रगति से अवगत कराते हुए आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।