सागर - कल्पधाम समूह द्वारा आयोजित तीन दिवसीय “कल्प महोत्सव 2026” के द्वितीय दिवस का आयोजन उत्साह, उमंग, कला, संस्कृति, सामाजिक सहभागिता एवं आपसी सौहार्द के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सागर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, प्रबुद्ध वर्ग, अग्रणी व्यवसायी, कलाकार, सामाजिक प्रतिनिधि, कल्पधाम ग्रुप के पार्टनर्स एवं शहरवासी शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान लगभग 1800 से 2000 लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
आवास मेले में लोगों ने दिखाई रुचि
महोत्सव के दूसरे दिन आवास मेला पूरे दिन जारी रहा। मेले में शहरवासियों एवं आसपास के क्षेत्र से आए लोगों ने कल्पधाम समूह की विभिन्न आवासीय परियोजनाओं की जानकारी प्राप्त की। लोगों ने प्रोजेक्ट्स, प्लॉट एवं आवासीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। आवास मेले के दौरान लगभग 4 नई बुकिंग भी हुईं, जो आयोजन के प्रति लोगों की सकारात्मक रुचि को दर्शाती हैं।
पर्यावरण संरक्षण का संदेश
दिवस के दौरान कल्पधाम, रोटरी क्लब एवं इंजीनियर फोरम के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
कला एवं प्रतिभाओं का सम्मान
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा एवं उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों और प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कला प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से स्थानीय प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन किया गया।
इसके साथ ही सोशल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रचनाकारों के लिए क्रिएटर्स मीट का आयोजन किया गया, जिसमें सागर के विभिन्न सोशल मीडिया क्रिएटर्स ने सहभागिता की तथा विचारों और अनुभवों को साझा किया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
शाम के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बधाई लोक नृत्य (अमित एवं टीम), “गवेषणा : कल, आज, कल”, सूफी म्यूजिक बैंड (अतुल एवं टीम) तथा बरेदी लोक नृत्य (अमित एवं टीम) की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बुंदेली लोक संस्कृति एवं पारंपरिक कला की इन प्रस्तुतियों ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया।
गणमान्य अतिथियों की रही गरिमामयी उपस्थिति
द्वितीय दिवस के कार्यक्रम में सागर शहर के अनेक प्रतिष्ठित एवं गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से श्री नेमीचंद जैन, श्री सुनील जैन, श्री सुशील तिवारी, श्री रेशम तिवारी, महापौर श्रीमती सुशीला तिवारी जी, व्यवसायी अमित दादरिया जी, दीपक केसरवानी जी, प्रसन्न जैन जी, संजय अग्रवाल जी, श्री आलोक अग्रवाल जी, राजेंद्र चौरसिया जी, मनोज चौरसिया जी, वीरेंद्र चौरसिया जी, अंजनी मोहन नायक जी, मुकेश चौरसिया जी, अनिल यादव जी, राजेंद्र यादव जी, धर्मवीर साहू जी, अखिलेश केसरवानी जी, मनी भैया, संजीव केसरवानी जी, डॉ. पी.एस. ठाकुर जी, एडवोकेट अनिल चौधरी जी, डॉ. श्याम मनोहर सिरोदिया जी, डॉ. उमेश जी, प्रदीप चौरसिया जी, धनीराम चौरसिया जी, भगत सिंह जी, योगाचार्य विष्णु आर्य जी, विधायक श्री शैलेंद्र जैन जी, व्यवसायी आनंद जैन जी, मनोहर लाल जी, डॉ. चंदन जी, डॉ. तरुण जी, सत्येंद्र चौरसिया जी, अनुराग चौरसिया जी एवं वरुण भंडारी जी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके साथ ही सागर शहर के प्रबुद्ध वर्ग, अग्रणी व्यवसायियों, सामाजिक प्रतिनिधियों एवं कल्पधाम ग्रुप के सभी पार्टनर्स ने कार्यक्रम में सहभागिता कर आयोजन की गरिमा बढ़ाई।
कल्पधाम समूह ने व्यक्त किया आभार
कल्पधाम समूह की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, कलाकारों, क्रिएटर्स, पार्टनर्स, सहयोगी संस्थाओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित शहरवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। समूह ने कहा कि “कल्प महोत्सव” केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि सागर की संस्कृति, प्रतिभा, परंपरा, सामाजिक सहभागिता और विकास को एक मंच पर लाने का प्रयास है।
द्वितीय दिवस की सफलता के बाद अब महोत्सव के अंतिम दिवस 19 सितंबर को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी शहरवासियों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है।