सागर - कहते हैं जब बालाजी सरकार की कृपा होती है, तो राहें अपने आप बन जाती हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है सागर की जानी-मानी और हरदिल अजीज रेडियो जॉकी (RJ) ज्योति रायकवार ने। ज्योति को पूज्य बागेश्वर धाम सरकार (पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी) की आधिकारिक सोशल मीडिया टीम में शामिल होने का बेहद खास और पावन सौभाग्य प्राप्त हुआ है।
पूरे भारत से चुने गए सिर्फ 53 लोग, ज्योति ने मारी बाजी
यह चयन इसलिए बेहद खास है क्योंकि इसके लिए पूरे देश से कड़ा मुकाबला था। देशभर के हजारों आवेदकों में से बागेश्वर धाम प्रबंधन ने सिर्फ 53 प्रतिभावान लोगों को इस प्रतिष्ठित टीम के लिए चुना है। इनमें सागर की बेटी ज्योति रायकवार ने अपनी रचनात्मकता, बेहतरीन संचार शैली और सनातन धर्म के प्रति अटूट आस्था के दम पर यह विशेष स्थान हासिल किया है।
"यह केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि साक्षात बालाजी की कृपा है। पूज्य सरकार के दिव्य विचारों और धाम की महिमा को सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना अब मेरे जीवन का मुख्य ध्येय होगा।"
लोगों का मानना है कि ज्योति की सुरीली आवाज और उनकी क्रिएटिविटी अब बागेश्वर धाम के सेवा कार्यों को एक नई ऊंचाई देगी।
यह उपलब्धि न सिर्फ ज्योति के लिए, बल्कि पूरे सागर और बुंदेलखंड अंचल के लिए एक गौरव का क्षण है।