आबकारी टीम की बीना-खुरई क्षेत्र में सघन जांच एवं कार्यवाही



सागर -आबकारी टीम द्वारा बीना शहर, खुरई स्टेशन रोड, खुरई टैगोर वार्ड एवं रजवास क्षेत्र की मदिरा दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मदिरा विक्रय दर में अनियमितता एवं अन्य नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर विभागीय कार्यवाही करते हुए कुल 4 प्रकरण कायम किए गए, जिनमें अधिक विक्रय दर से मदिरा विक्रय के 2 प्रकरण शामिल हैं। साथ ही मदिरा दुकानों के आसपास सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वालों के विरुद्ध  मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 36(ए) के अंतर्गत 1 न्यायालयीन प्रकरण कायम किया गया। आबकारी विभाग द्वारा मदिरा दुकानों के संचालन एवं आसपास की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखी जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post