मानसिक रूप से अविकसित बालक/बालिकाओं का विशेष विद्यालय सागर के नवीन भवन में विशेष विद्यालय प्रारम्भ ।



 सागर - शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु सामाजिक न्याय एवं दिव्यागजन सशक्तिकरण विभाग सागर संभाग सागर द्वारा संचालित शासकीय मानसिक रूप से अविकसित बालक/बालिकाओं का विशेष विद्यालय सागर के नवीन भवन में विशेष विद्यालय प्रारम्भ किया गया है जिसकी प्रवेश प्रक्रिया 15 जून 2026 से प्रारम्भ होने वाली है। इच्छुक अभिभावक/पेरेंट अपने-अपने बालक/बालिकाओ हेतु विशेष विद्यालय में प्रवेश दिला सकते हैं।
पात्रता
आयु सीमा 06 से 18 वर्ष के बालक/बालिका
मानसिक दिव्यांगता का प्रमाण पत्र
टॉयलेट ट्रेन्ड बालक/बालिका
दस्तावेज
आवेदन पत्र
चार फोटो
जन्म प्रमाण पत्र
दिव्यांगता प्रमाण पत्र
आय/जाति/निवास प्रमाण पत्र
समग्र आईडी/आधार कार्ड
यू. डी. आई. डी. कार्ड
बैंक पास बुक
अधिक जानकारी हेतु कार्यालय अधीक्षक शासकीय मानसिक रूप से अविकसित बालक/बालिकाओं का विशेष विद्यालय राजघाट रोड कबीर आश्रम के सामने केन्द्रीय विधालय क.-3 के पास में आकर व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है। मोबाईल नम्बर-7697926232 (अधीक्षक) मोबाईल नम्बर 9754020940 (विशेष शिक्षक) प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post