सहायक आबकारी आयुक्त के निर्देश पर वृत्त बण्डा में अवैध मदिरा विक्रय के विरुद्ध दबिश, मदिरा बरामद की गई ।




 सागर - सहायक आबकारी आयुक्त सागर के आदेशानुसार एवं मंडल प्रभारी अधिकारी के निर्देशानुसार वृत्त बण्डा अंतर्गत अवैध मदिरा विक्रय एवं मदिरापान की व्यवस्था कराए जाने के विरुद्ध आबकारी विभाग वृत्त बण्डा द्वारा दबिश कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान दो न्यायालयीन प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। बरामदगी में 15 पाव मैक डॉवल नंबर 1 व्हिस्की, 60 पाव बॉम्बे व्हिस्की, 40 पाव देशी मसाला मदिरा, 40 पाव देशी प्लेन मदिरा, 05 पाव एवं 01 पाव में लूज सागर गोल्ड व्हिस्की शामिल है। बरामद मदिरा को कब्जा ए आबकारी में लिया गया और संबंधित प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कुल जप्त मदिरा का अनुमानित मूल्य 17,800 रुपये है।
आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध मदिरा विक्रय एवं सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान के विरुद्ध नियमित निगरानी और कार्यवाही जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post