जिले में अब तक 224.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की ।


सागर -  जिले में इस वर्षा सीजन में अभी तक 224.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में स्थापित वर्षामापी केन्द्रों के अभिलेखों के अनुसार एक जून से 10 जुलाई 2026 तक देवरी केन्द्र पर सर्वाधिक 386.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक, भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के विभिन्न वर्षामापी केन्द्रों में एक जून से 10 जुलाई 2026 तक सागर में 204.6 मिमी, जैसीननगर में 293.1 मिमी, राहतगढ़ में 221.7 मिमी, बीना में 185.0 मिमी, खुरई में 156.0 मिमी, मालथौन में 106.5 मिमी, बंडा में 228.7 मिमी, शाहगढ़ में 94.2 मिमी, गढ़ाकोटा में 363.9 मिमी, रहली में 238.5 मिमी, देवरी में 386.0 मिमी, केसली में 219.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post