सागर - रोटरी क्लब सागर मेन के तत्वावधान मे नेशनल चिकित्सक दिवस के उपलक्ष्य में चिकित्सक सम्मान समारोह दिनांक 1जून 2026(बुधवार) को श्री गणेश मेमोरियल हॉस्पिटल सदर सागर में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में डॉ नीना गिडियन (क्षेत्रीय संचालक स्वास्थ्य सागर) को सेवानिवृत्त होने पर और उनके द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिले अवॉर्ड के लिए सम्मानित किया गया एवं सराहना की गई।
वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अरविन्द गोस्वामी को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए एवं लेखन के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
डॉक्टर संजीव मुखारया ने बताया कि देश के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ बी सी राय के द्वारा चिकित्सा के क्षेत्र में दिए गए योगदान एवं उनकी स्मृति में प्रत्येक वर्ष 1जुलाई को देश भर में चिकित्सक दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में डॉ संजीव मुखारया को उनके द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में एवं सामाजिक कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में आई एम ए अध्यक्ष डॉ ताल्हा साद,डॉ मनीष जैन एवं डॉ जाह्नवी मुखारया , डॉ पारुल सारस्वत को भी सम्मानित किया गया। इसी श्रृंखला में सीए दिवस के उपलक्ष्य में सीए स्वपनिल शुक्ला, और सीए अंकित पालीवाल को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब मेन के नवनियुक्त अध्यक्ष इंजीनियर संजीव चौरसिया ने बताया कि रोटरी क्लब मेन चिकित्सकों को सम्मानित करके गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
कार्यक्रम का संचालन रोटरी क्लब मेन के नवनियुक्त सचिव विजय कुशवाहा ने किया।
आभार रोटरी क्लब मेन के असिस्टेंट गवर्नर ऋतुराज जैन ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में सीनियर रोटरी सदस्य जी.एल.अग्रवाल, एस के सिंह, आर.के.पाठक,रोटरी क्लब मेन के पूर्व अध्यक्ष आशीष सिंह,पूर्व सचिव नितिन साहू, श्रीमती जया चौरसिया, इंजिनियर राजेश शर्मा, इंजीनियर संजीव जैन, इंजीनियर राजीव चौरसिया, श्रीमती कुशवाहा, शंशाक जैन,अमितेश जैन, अभिषेक जैन, रितेश मौर्य, आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में रोटरी क्लब के पदाधिकारियो एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा ।