आबकारी अमले द्वारा शहरी क्षेत्र में गश्त एवं सघन जांच, अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही ।



 सागर - सहायक आबकारी आयुक्त के निर्देशन में आबकारी अमले द्वारा बहेरिया तिगड्डा, मकरोनिया, पटकुई एवं गोपालगंज क्षेत्र में शहरी गश्त एवं सघन जांच अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान अवैध मदिरा के संग्रहण, विक्रय एवं सार्वजनिक स्थानों पर अवैध मदिरापान के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए ’मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 4 प्रकरण कायम किए गए, जिनमें कुल 5.04 बल्क लीटर मदिरा जप्त की गई। इसके अतिरिक्त कंपोजिट मदिरा दुकान बहेरिया, पटकुई एवं गोपालगंज का निरीक्षण किया गया।
 निरीक्षण के दौरान पाई गई अनियमितताओं के संबंध में संबंधित अनुज्ञापियों के विरुद्ध विभागीय प्रकरण कायम किए गए।  आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन, विक्रय एवं सार्वजनिक स्थानों पर अवैध मदिरापान के विरुद्ध निरंतर सघन प्रवर्तन कार्यवाही जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post