सागर - स्व. बलराम चौरसिया कक्काजी के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कनेरा देव स्थित कल्पधाम सन सिटी में तीन दिवसीय कल्प महोत्सव 2026 का शुभारंभ गुरुवार को धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ हुआ। पहले दिन सुबह से देर शाम तक हुए विभिन्न कार्यक्रमों में बुंदेली लोक संस्कृति की अनूठी झलक देखने को मिली।
महोत्सव की शुरुआत रामाश्रम सत्संग से हुई, जहाँ श्रद्धालुओं ने सत्संग और भजनों का आनंद लिया। इसके बाद भगवान विश्वकर्मा जयंती पर विधि-विधान से पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन मंडली ने पुण्य स्मृति में भजनों की प्रस्तुतियां दीं।
आवास मेला और मंदिर शिलान्यास रहे आकर्षण का केंद्र
मेले में लगा 'आवास मेला' दिनभर आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहाँ बड़ी संख्या में लोगों ने पहुँचकर आवासीय परियोजनाओं की जानकारी ली। धार्मिक आयोजनों के तहत राम मंदिर और महादेव नागेश्वर मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम भी संपन्न हुए, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया।

बुंदेली लोक नृत्यों की मखमली प्रस्तुतियां
दोपहर और शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बुंदेली लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियां दी गईं। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नौरता, ढिमरयाई और राई लोक नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही दो दलों के अखाड़ा प्रदर्शन ने भी लोगों को खूब आकर्षित किया। दिन का समापन एक भव्य भजन संध्या के साथ हुआ, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय हो गया।

खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी हुए शामिल
इस अवसर पर सूबे के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने यहाँ विभिन्न आयोजनों का अवलोकन किया। आयोजकों के अनुसार, कल्प महोत्सव के माध्यम से धार्मिक आस्था, बुंदेली संस्कृति, लोक कला, प्रतिभाओं के सम्मान और सामाजिक सहभागिता को एक मंच पर लाने का प्रयास किया जा रहा है। आगामी दिनों में भी यहाँ कई सांस्कृतिक और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे।