सागर - एकल मदिरा दुकान शाहपुर के पुनर्निष्पादन की कार्यवाही ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से आबकारी आयुक्त, मध्यप्रदेश, ग्वालियर के निर्देशों के अनुक्रम में निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) हेतु ऑनलाईन टेण्डर प्रपत्र डाउन लोड एवं ऑफर सबमिट करने की तिथि एवं समय दिनांक 02 सितम्बर 2026 को दोपहर 12:00 बजे से दिनांक 05 सितम्बर 2026 को दोपहर 12:00 बजे तक है।
ई-टेण्डर कम ऑक्शन प्रपत्र खोलने की तिथि एवं समय दिनांक 05 सितम्बर 2026 को दोपहर 12:05 बजे से है।
ई-टेण्डर कम ऑक्शन अंतर्गत ऑक्शन प्रारंभ एवं बंद होने की तिथि एवं समय दिनांक 05 सितम्बर 2026 को दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 02:30 बजे तक है (तत्पश्चात 15 मिनिट के अंतराल में बोली दिये जाने पर आगामी 15 मिनिट के लिये समयावधि में वृद्धि)।
ई-टेण्डर खोलने की तिथि एवं समय संबंधित समूह का ऑक्शन समाप्त होने अथवा 05 सितम्बर 2026 को दोपहर 03:00 बजे (जो भी बाद में हो) है।
जिला समिति द्वारा ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के माध्यम से निराकरण किये जाने की तिथि एवं समय ई-टेण्डर खोलने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक है।