कलेक्टर के निर्देशन में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर अतिक्रमण को किया जमींदोज ।



 सागर - कलेक्टर प्रतिभा पाल के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी सागर के मार्गदर्शन में ग्राम पामाखेड़ी स्थित शासकीय भूमि खसरा नंबर 552/1, 552/3 में एनएच की भूमि पर अवैध रूप से संचालित ढाबों के अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। अवैध निर्माणों को बुलडोजर की सहायता से जमींदोज किया गया। संयुक्त कार्यवाही में नायब तहसीलदार परसोरिया डॉ. राहुल गौड़, हल्का पटवारी पामाखेड़ी एवं पुलिस बल उपस्थित रहा।
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post