बरेठी-मगरधा मदिरा दुकानों का पुनर्निष्पादन, ई-टेंडर से निविदाएं आमंत्रित किये गये है।



 सागर - कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के आदेशानुसार बरेठी की एकल मदिरा दुकान और मगरधा के एकल मदिरा समूह की स्वीकृत अनुज्ञप्तियां निरस्त कर दी गई हैं। अब इन दोनों मदिरा दुकानों का वर्ष 2026-27 की शेष अवधि के लिए पुनर्निष्पादन किया जाएगा।
जिला निष्पादन समिति के निर्णय के अनुसार 26 सितंबर 2026 से 31 मार्च 2027 तक कुल 187 दिवस की शेष अवधि के लिए बरेठी मदिरा दुकान एवं मगरधा मदिरा समूह का पुनर्निष्पादन किया जाएगा। पुनर्निष्पादन की प्रक्रिया ई-टेंडर तथा ई-टेंडर कम ऑक्शन के माध्यम से होगी। पुनर्निष्पादन की कार्रवाई कलेक्टर सभाकक्ष, सागर में संपन्न होगी।
ई-टेंडर (ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम ऑक्शन) द्वितीय चरण द्वारा पुनर्निष्पादन कार्यक्रम
ई-टेंडर (ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम ऑक्शन) हेतु ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड एवं ऑफर सबमिट करने की तिथि एवं समय दिनांक 23 सितंबर 2026 को प्रातः 10 बजे से दिनांक 25 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे तक।
ई-टेंडर कम ऑक्शन प्रपत्र खोलने की तिथि एवं समय दिनांक 25 सितंबर 2026 को दोपहर 12ः05 बजे से।
ई-टेंडर कम ऑक्शन अंतर्गत ऑक्शन प्रारंभ एवं बंद होने की तिथि एवं समय दिनांक 25 सितंबर 2026 को दोपहर 12ः30 बजे से दोपहर 02ः30 बजे तक (तत्पश्चात 15 मिनट के अंतराल में बोली दिए जाने पर आगामी 15 मिनट के लिए समयावधि में वृद्धि)।
ई-टेंडर खोलने की तिथि एवं समय संबंधित समूह का ऑक्शन समाप्त होने अथवा 25 सितंबर 2026 को दोपहर 03 बजे। (जो भी बाद में हो।)
जिला समिति द्वारा ई-टेंडर (ई-टेंडर एवं ई-टेंडर कम ऑक्शन) के माध्यम से निराकरण किए जाने की तिथि एवं समय ई-टेंडर खोलने की प्रक्रिया पूर्ण होने तक।

Post a Comment

Previous Post Next Post