गणेश विसर्जन पर शांति एवं कानून व्यवस्था हेतु कलेक्टर ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई ।


 सागर - कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्रीमती प्रतिभा पाल ने दिनांक 25.09.2026 को गणेश विसर्जन के अवसर पर नगर के मुख्य मार्गों से चल समारोह निकाले जाने के आयोजन के अवसर पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई है।
जारी आदेशानुसार 
- कटरा चौकी क्षेत्र में श्री रोहित वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी सागर एवं सुश्री मीना दांगी, डिप्टी कलेक्टर
- कोतवाली थाना क्षेत्र में श्रीमती आरती यादव, संयुक्त कलेक्टर
- सिविल लाइन/गोपालगंज थाना क्षेत्र में श्री रवीश श्रीवास्तव, संयुक्त कलेक्टर एवं श्री अनिल कुशवाहा, तहसीलदार
- मकरोनिया थाना क्षेत्र में श्री देवेन्द्र पटैरिया, नायब तहसीलदार
- मोतीनगर थाना क्षेत्र में श्री रजत सोनी, डिप्टी कलेक्टर एवं श्री धनसिंह, नायब तहसीलदार
- केन्ट थाना क्षेत्र में डॉ. राकेश अहिरवार, तहसीलदार
- लेहदरा नाका विसर्जन स्थल पर श्री संदीप तिवारी, तहसीलदार एवं श्री प्रतीक रजक, नायब तहसीलदार
- चितौरा विसर्जन स्थल पर श्रीमती वर्षा दुबे, तहसीलदार एवं श्री राजेश कोष्टी, नायब तहसीलदार
- बन्नाद विसर्जन स्थल पर श्री राहुल गौड़, नायब तहसीलदार एवं श्री के.के. श्रीवास्तव राजस्व निरीक्षक
- मेहर विसर्जन स्थल पर श्री बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार
- राजघाट विसर्जन स्थल पर श्री प्रेमनारायण गौड़, नायब तहसीलदार
- बिलहरा विसर्जन स्थल पर श्री शिवपुरोहित गौतम, नायब तहसीलदार एवं श्री हर्ष साहू, राजस्व निरीक्षक
- बेबस नदी रिछावर स्थल पर श्री चंद्रप्रकाश गुप्ता, नायब तहसीलदार की ड्यूटी लगाई गई है।
संपूर्ण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के लिये कानून व्यवस्था के प्रभारी अपर जिला दण्डाधिकारी सागर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रहेंगे, साथ ही सागर नगर के लिये कानून व्यवस्था के प्रभारी श्री शैलेष द्विवेदी नगर दण्डाधिकारी जिला सागर एवं नगर पुलिस अधीक्षक सागर (शहर) रहेंगे।
सभी अनुविभागीय अधिकारी को निर्देश दिए गए है कि वह अपने अनुभाग में कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी सुनिश्चित करेंगे एवं सभी कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अपने स्तर से पटवारी और कोटवारों की ड्यूटी लगाना सुनिश्चित करेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post