दुनिया में भारत अकेला मैत्री सद्भाव का संदेश दे रहा । सर्वधर्म क्षमावाणी पर्व पर बेटियों का सम्मान


सागर - एकता महिला समिति ने सर्व धर्म क्षमावाणी समारोह का आयोजन किया ।  जिसमें मुख्य अतिथि  अनुश्री शैलेंद्र जैन   निधि सुनील जैन, अध्यक्षता  नीलिमा पिंपलापुरे ने की। विशिष्ठ अतिथि  मधु दरे,   साहिबा नासिर , अजीत कौर पसरीजा ,  जयंती अल्बर्ट, अंजना चतुर्वेदी तिवारी रही। कार्यक्रम का प्रारंभ सर्व धर्म चित्र के समक्ष दीप  प्रज्वलन कर किया गया। अर्चना समैया, सुषमा मलैया, वर्षा जैन ,सीमा गुप्ता खुशबू पटेल संगीता पडेले आदि ने अतिथियों का स्वागत किया। अनीता जैन ने मंगल भावना का पाठ किया एवं  शुभी एवं पूजा जैन ने क्षमा पर मधुर   गीत प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर विधायक शैलेंद्र  जैन  ने कहा कि आज पूरी दुनिया युद्ध की विभीषिका से जूझ रही है, भारत एक मात्र देश है जो मैत्री और सद्भाव का संदेश दे रहा है। उन्होंने कहा कि क्षमा भाव से ही मानव स्वयं का और समाज का कल्याण कर सकता है।एकता समिति हमारे ऋषियों के पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करती आरही है जिन्हों ने सर्व कल्याण के उपदेश दिए
श्रीमती निधि सुनील जैन ने  कहानी के माध्यम से क्षमा का महत्व बताया कि सभी धर्मो का आधार क्षमा है। उन्हों ने कार्यक्रम के विषय क्षमा का हमारे पारिवारिक जीवन में महत्व एवं उपयोगिता पर विस्तार से उपस्थित जन समुदाय को क्षमा एवं उस से उपजे प्रेम एवं सद्भाव का महत्व समझाया
श्रीमती नीलिमा पिंपलापुरे,  साहिब नासिर,  अंजना चतुर्वेदी श्रीमती मधु दरे ,श्रीमती जयंती अल्बर्ट, श्रीमती अजीत कौर पसरीजा ने क्षमा पर अपने-अपने विचार रखें।
उपस्थित सभी नागरिकों ने एक दूसरे को क्षमा सूत्र बांधकर क्षमा याचना की।
 इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस पर विधायक श्री जैन ने सानया गुप्ता, समृद्धि जैन,  भावना पटेल,  अदिति सोनी, यशवी ठाकुर , रोशनी पडेले का सम्मान किया।
प्रयुर्षण पर्व पर 10 उपवास करने पर श्रीमती अर्चना जैन शिल्पा जगाती का सम्मान किया गया ।   इस अवसर पर एकता समिति एवं महिला एकता समिति के सदस्य  गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
मंच संचालन श्रीमती वंदनी जैन ने किया। आभार व्यक्त रशीद भाई सुधीर जैन ने व्यक्त किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post