सागर - सिद्धेश्वर महादेव मंदिर बसंत बिहार कॉलोनी शिवालय कंपलेक्स में आज महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य आरती एवं श्रृंगार किया गया भगवान भोलेनाथ को 15 फुट का त्रिशूल अर्पित किया गया जो कॉलोनी के बच्चों के द्वारा निर्मित किया था। भगवान भोलेनाथ के श्रगार के साथ महा आरती का आयोजन किया गया। भोलेनाथ की बारात पशुपतिनाथ मंदिर से चलकर सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में आई । जिसमें समस्त वार्ड वासी कॉलोनी वासी एवं महिलाओं ने भगवान भोलेनाथ के भजनों पर नित्य किया सिद्धेश्वर महादेव मंदिर के संरक्षक पंडित देवेंद्र दुबे पंडित मनोज दुबे ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि भव्य आयोजन किया गया है।
सिद्धेश्वर महादेव मंदिर बसंत बिहार कॉलोनी शिवालय परिसर में शिवरात्रि के शुभ अवसर पर महाआरती एवं अभिषेक किया गया।
by Editor-In-Chief - Manoj Dubey
-
0