सागर : सागर शहर में कटरबाज गैंग का खौफ बरकरार है। कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीपुरा में गणेश मंदिर के पास कटरबाजी की घटना सामने आई है। कटरबाजो ने एक समोसा बेच रहे दंपति पर कटर से हमला कर दिया। इसमें चन्द्रलेश चौरसिय की मौत हो गई। इसमें उसकी पत्नी शशि चौरसिया घायल हुई है।
मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची है। वारदात में घायल को अस्पताल ने भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि टोना टोटका के चक्कर में मृतक के रिश्तेदार ने अपने साथियों से मिलकर कटर मारकर हत्या की।