सागर - नौरोजाबाद स्थित शासकीय कुमार मंगलम हाई सेकेंडरी स्कूल के वर्ष 1987 -1990 बैच के सहपाठियों ने 37 वर्षों बाद एक भव्य भावनात्मक मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 2/5 /2026 व 3/5 /2026 को किया। यह मिलन समारोह स्कूल के इतिहास का इस प्रकार का प्रथम समारोह था ।आयोजन के तहत 2 तारीख को शहडोल की एक होटल में सुबह 10:00 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ होकर देर रात तक चला, जिसमें सांस्कृतिक गतिविधियों एवं पुराने यादो को साझा किया गया जिसमें सभी तत्कालीन छात्र- छात्राओं द्वारा आपस में पुरानी यादों को ताजा किया गया कार्यक्रम के अगले दिन स्कूल के द्वारा किया गया एवं उसे समय के तत्कालीन सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ ध्यान सिंह को माल्यअर्पण कर पुष्पगुच्क्छ एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के कार्यक्रम में स्कूल के समय की पुरानी यादों को ताज किया गया । जिससे सभी छात्र- छात्राओं में शिक्षक भावुक हो गये कार्यक्रम के पश्चात पाली स्थित होटल में सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कोलकाता से अनामिका बनर्जी हिप्टो पैथोलॉजी ,भिंड से गणेश विश्वकर्मा खनिज अधिकारी, शहाबुद्दीन आरिफ जिला न्यायाधीश सागर, संजय सोनी विधायक प्रतिनिधि ,भूपेंद्र सिंह फार्मासिस्ट ,श्रीमती मंजुला पांडे शिक्षिका सतना, संदीप सोनी कांट्रेक्टर बिलासपुर ,विपिन वर्मा सर्व ऑफिसर कोरबा ,मनीष सिंह पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मध्य प्रदेश संगीता सिंह ब्यूटीशियन ,सरिता सिंह होम मेकर नरसिंहपुर, सितारा वी शिक्षिका शहडोल ,विनोद झरिया वन विभाग जबलपुर ,रमाकांत कॉन्टैक्टर बिलासपुर, हीरालाल साहू शिक्षक, जुल्फिकार अहमद वेलफेयर बोर्ड मेंबर बीएमएस ,संजय अग्रवाल व्यवसायी, विजय शर्मा सीनियर गवर्नमेंट अधिकारी ,संदीप सिंह बघेल सुपरवाइजर नगर परिषद, समीर सिंह उद्योगपति बिलासपुर ,मोहम्मद हफीज फोटोग्राफर ,मोहम्मद रफीक फोटोग्राफर, मोहन गिरी गोस्वामी सर्व विभाग ,चंद्रबली सिंह स्टोर कीपर ,शहर बड़ी संख्या में पूर्व छात्र उपस्थित रहे ।
मिलन समारोह का समापन पुनःशीध मिलने के
वादे के साथ संपन्न हुआ।