हार्ट अटैक से बचाव के उपाय, चिकित्सकों ने दी महत्वपूर्ण सलाह एवं जानकारी।

 

 सागर - हार्ट अटैक से कैसे बचना है ?
वजन को संतुलित रखें
BMI 18.5 से 25 तक रखें।
पुरुषों में कमर का नाप 102 सेमी से कम एवं महिलाओं में 88 सेमी से कम होना चाहिए।
व्यायाम
प्रतिदिन 30 से 40 मिनट व्यायाम अवश्य करें। साइकिल चलाना, बैडमिंटन खेलना एवं जॉगिंग करना लाभप्रद है।
बीड़ी, सिगरेट एवं तंबाकू का सेवन न करें, अपना BP नियंत्रित रखें
शुगर की मात्रा
खाली पेट शुगर 65 से 110 mg% एवं खाना खाने के बाद 140 mg% तक होना चाहिए।
कोलेस्ट्रॉल की जांच कराते रहें
LDL की मात्रा 100 mg% से कम एवं TG की मात्रा 150 mg% से कम होनी चाहिए।
साथ ही अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) की मात्रा 40 mg% से ज्यादा होनी चाहिए।
नींद
व्यर्थ की चिंता न करें एवं 7 घंटे की पर्याप्त नींद जरूर लें। हार्ट अटैक होने पर तुरंत क्या करें, हार्ट के लक्षण होने पर आप रुक जाएं एवं अपने निकटतम डॉक्टर/निकटतम अस्पताल में संपर्क करें।
हार्ट अटैक का दर्द हार्ट की नस में खून का थक्का बनने से होता है। अतः दर्द होने के 90 मिनट के अंदर अगर थक्का घोलने वाला इंजेक्शन लगा दिया जाए अथवा एंजियोप्लास्टी कर दी जाए तो मरीज को तुरंत आराम मिल जाता है। इसलिए घर पर पड़े-पड़े घरेलू इलाज न करें।
इमरजेंसी दवाइयां (डॉक्टर की निगरानी में)
Aspirin 325 mg
Clopidogrel 300 mg
Atorvastatin 40-80 mg
Isosorbide (जीभ के नीचे, यदि BP सामान्य हो)
Sudden Death
हार्ट अटैक अचानक होने वाली मृत्यु का मुख्य कारण है।
अन्य कारणों में कार्डियोमायोपैथी, हार्ट फेल्यर (हृदय का आकार बढ़ जाना), एओर्टिक वाल्व की सिकुड़न, QT इंटरवल का बढ़ना, Brugada सिंड्रोम मुख्य हैं। अच्छी बात यह है कि इन सभी बीमारियों की जांच कर पहले से पता किया जा सकता है।
डॉ. राजेंद्र चौदा
मेडिसिन विशेषज्ञ सागर

Post a Comment

Previous Post Next Post